You are currently viewing <strong>Pimples कैसे हटाएं</strong>
Pimples कैसे हटाएं

Pimples कैसे हटाएं

Pimples कैसे हटाएं – चेहरे पर पिंपल्स होना आम बात हैं और यह कई कारणों के कारण हमारे चेहरे पर आ जाते हैं। हालाँकि इसकी आवश्यकता से अधिक समय तक चेहरे पर बने रहना अवश्य ही हमारे लिए चिंता का कारण बन सकता हैं। साथ ही इन पिंपल्स के कारण हम दूसरों के सामने अपना चेहरा दिखाने में भी शर्मिंदगी अनुभव करते हैं। साथ ही कभी कभार तो यह पिंपल हमारे पूरे चेहरे पर ही होने लग जाते हैं।

Pimples कैसे हटाएं
Pimples कैसे हटाएं

चेहरे पर पिंपल्स के दाग धब्बों के निशान हैं तो ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है. दरअसल पिंपल्स एक ऐसी समस्या है जो किसी भी स्किन टाइप या फिर उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में पिंपल्स कभी भी आ सकते हैं. ऐसे में पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के  ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार रिजल्ट उल्टा ही मिलता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से रातों-रात आप पिंपल्स (Pimples) की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

सर्दियों में त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी में अक्सर बहुत से लोग एक्ने और पिंपल्स से परेशान रहते हैं। दरअसल, ठंडी हवा के संपर्क में आने पर हमारी त्वचा की नमी खो जाती है। ऐसे में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे पर एक्ने-पिंपल्स की समस्या होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी सर्दियों में होने वाले चेहरे के एक्ने व पिंपल्स को दूर कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सर्दियों में होने वाले पिंपल्स को कैसे हटाएं?

ऐसे में यदि आप अपने चेहरे से पिंपल को हटाने का उपाये ढूँढ रहे (Pimple hatane ke upay) हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के इस लेख में आपको अपने चेहरे से फेस पिंपल हटाने के सभी उपाय जानने को मिलेंगे। साथ ही इससे संबंधित अन्य जानकारी भी मिलेगी ताकि आप फेस पिंपल हटाने के लिए सभी उपायों को प्रभावी तरीके से कर सके।

Pimples क्या है?

मुँहासे (acne) त्वचा की एक आम समस्या है। कील-मुँहासे ज्यादातर हार्मोनल बदलावों या खान-पान की गड़बड़ी के कारण निकलते हैं। कुछ आहार ऐसे होते हैं जिनको खाने से आपकी त्वचा खराब हो जाती है और कील मुँहासों की समस्याएं शुरु हो जाती हैं। व्यक्ति का स्वास्थ्य वात, पित्त, कफ पर निर्भर करता है। ऐसे में पित्त और कफ के अधिक बढ़ जाने पर मुँहासे की समस्या होने लगती है।

मुँहासों की समस्या चेहरे पर अधिकतर देखी जाती है, परन्तु चेहरे के साथ-साथ यह एक्ने पीठ और कंधों पर भी निकलती है। विशेष रूप से चेहरे और पीठ पर एक्ने ज्यादा निकलते हैं। शरीर की हथेलियों और तलवों पर यह कभी नहीं होती।

यह लगभग 14 वर्ष से शुरु होकर 30 वर्ष तक कभी भी निकल सकते हैं। ये निकलते समय तकलीफ दायक होते हैं और बाद में भी इसके दाग-धब्बे चेहरे पर रह जाते हैं।

मुँहासे अनेक प्रकार के होते हैं-

  • पेपुल्यस (Papules)-ये गुलाबी रंग के ठोस दाने होते हैं, जिनकी वजह से कभी-कभी दर्द भी होता है।
  • व्हाइटहेड्स- ये बहुत छोटे होते हैं और आमतौर पर त्वचा के नीचे मौजूद होते हैं।
  • फुँसी या दाना (Pustules)- ये छोटे दाने होते हैं।
  • नोड्यूल्स (Nodules)-ये त्वचा पर थोड़ी गहराई में निकलते हैं। इनका आकार बड़ा होता है और इनकी वजह से दर्द भी होता है।
  • ब्लैकहेड्स- यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वे रंग में काले और त्वचा की सतह पर दिखते हैं।
  • सिस्ट (Cyst)-ये त्वचा पर ज्यादा गहराई में निकलते हैं और इनकी वजह से दर्द भी हो सकता है। कईं बार ये ठीक होने के बाद त्वचा पर दाग छोड़ देते हैं।

Pimples क्यों निकलते हैं?

आयुर्वेद के अनुसार शरीर में पित्त और कफ की अधिकता होने के कारण एक्ने निकलने लगते हैं।  एक्ने निकलने के कुछ ऐसे कारणों के बारे में बतायेंगे जिसको सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे।

  • बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से भी एक्ने होते हैं। खासकर महिलाओं को मासिक धर्म, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति के समय शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी एक्ने हो सकते हैं।
  • पिंपल/एक्ने की समस्या अनुवांशिक हो सकती है। अगर आपके परिवार में किसी को बार-बार पिंपल होते हैं तो आपको भी एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • ज्यादा समय तक स्ट्रेस में रहने से भी एक्ने की परेशानी हो सकती है। जब आप तनाव में होते हैं तो आपके शरीर के अन्दर कुछ बदलाव होते हैं जिस कारण मुँहासे होते है। दरअसल, तनाव से न्यूरोपैट्राइड्स नाम रसायन निकलता है जिससे तनाव और भी बढ़ सकता है।
  • कभी-कभी तनाव, मिर्गी या मानसिक बीमारी से जुड़ी कुछ दवाओं के सेवन से भी एक्ने निकल सकते हैं।
  • कॉस्मेटिक यानी सौंदर्य प्रसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से एक्ने निकल सकते हैं। कई बार महिलाएं पूरे दिन मेकअप में रहती हैं और रात को ठीक से मेकअप नहीं उतारती हैं। इस वजह से भी पिंपल हो सकते हैं। इसलिए महिलाओं को हल्का मेकअप करने और नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
  • बेकरी के खाद्य पदार्थ और हाई शुगर वाले ड्रिंक्स का सेवन करने से भी एक्ने होते हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट, ऑयली चीजें और जंक फूड़ के ज्यादा सेवन से भी एक्ने हो सकते हैं।
  • फैट ग्रन्थियों से जो स्राव निकलता है वह रूक जाता है। यह स्राव त्वचा को मुलायम रखने के लिए रोम छिद्रों से निकलता रहता है। यदि यह रुक जाए तो फुँसी के रूप में त्वचा के नीचे इकट्ठा हो जाता है और कठोर हो जाने पर मुँहासा बन जाता है। इसे ‘एक्ने वल्गेरिस’ कहते हैं। इसमें पस पड़ जाए तो इसे कील यानी पिम्पल कहते हैं और पस निकल जाने पर ही यह ठीक हो जाते हैं।
  • ज्यादा समय तक धूल-मिट्टी और प्रदूषित वातावरण में रहने से एक्ने होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, अगर आप एक शहर से दूसरे शहर तक ज्यादा आना-जाना करते हैं तो बदलते मौसम के कारण भी आपको एक्ने हो सकते हैं।

Pimples से बचने के उपाय

अधिकांश लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाएं. दरअसल खान-पान की आदतों में सुधार लाकर भी आप चेहरे के दाग धब्बे और कील मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पिंपल से बचाव के लिए हमें किन चीजों को अपने आहार में शामिल करनी चाहिए और किनसे परहेज करनी चाहिए।

पिंपल से बचने के लिए खाने में क्या खाएं और क्या ना खाएंः-

क्या खाएं-

  • मौसमी फलों को अपने भोजन में शामिल करें।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, शकरकंद, गाजर और शिमला मिर्च खाएं।
  • दही का नियमित सेवन करें।
  • अखरोट, काजू और किशमिश का सेवन करें।
  • ग्रीन टी पिएं।

क्या न खाएं-

  • ज्यादा तेल वाली चीजें या जंक फूड जैसे-पिज्जा, बर्गर, नूडल्स आदि का ज्यादा सेवन न करें।
  • ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें।
  • ऐसी चीजों से दूर रहे, जिनमें ग्लिसेनिक की मात्रा अधिक होती है। जैसे-सफेद ब्रेड, सफेद चावल, प्रोसेस्ड फूड आदि।

Pimples के घरेलू उपचार

टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल

एक कटोरी लें और उसमें टी ट्री ऑयल और जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) को मिला लें। अब इस तेल के मिश्रण को रुई से या उंगली से एक्ने पर लगाएं।

टूथपेस्ट से करें मुंहासों का इलाज

आप रुई में थोड़ा-सा टूथपेस्ट लेकर एक्ने पर लगाएं। ऐसा करने से आपके एक्ने का आकार छोटा हो सकता है। ध्यान रहे कि सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जेल टूथपेस्ट का नहीं।

बर्फ Pimples को ठीक करने में मदद करती है

अगर आपके घर में बर्फ का एक टुकड़ा मौजूद है तो pimples  होने पर दवाई लगाना और उसके हटने का इंतजार ना करें। जी हां, बर्फ असल में पिंपल की लालिमा को कम करता है, सूजन कम होती है और जलन में भी कमी आती है।

बर्फ के जरिए पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है आपको सिर्फ इतना करना है कि बर्फ के एक टुकड़े को कपड़े में लपेटकर उसे पिंपल पर कुछ सेकंड के लिए मलना होगा। कुछ ही देर में आपको फर्क दिखने लगेगा। लेकिन ध्यान रखें कि आप ज्यादा देर तक बर्फ को एक्ने पर न रखें।

शहद का ऐसे करें इस्तेमाल

शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो पिंपल से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकती हैं. इसके लिए आपको रात के वक्त पर पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना होगा और सुबह उठकर उसे धो लें.  इससे आपको जल्द पिंपल्स में आराम मिलेगा.

पपीता Pimples के लिए फायदेमंद

Pimples कैसे हटाएं
Pimples कैसे हटाएं

पपीते के कुछ टुकड़ों को अच्छी तरह से कुचलकर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और फिर इस पेस्ट को एक्ने पर लगाएं।

Pimples हटाने की दवा है नीम

Pimples कैसे हटाएं
Pimples कैसे हटाएं

नीम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी मिला लें। जरूरत के अनुसार इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार हुए पेस्ट को उंगली से पिंपल पर लगाएं और इसे सूखने दें।

टमाटर

Pimples कैसे हटाएं
Pimples कैसे हटाएं

टमाटर से भी पिंपल दूर होते हैं और त्वचा साफ सुथरी बनती है। इसके लिए एक टमाटर लें और उसका रस निकाल लें। अब टमाटर के रस में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट तक दूध से चेहरे की मसाज करें। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा अच्छे से धो लें।

Leave a Reply